50 मीटर राइफल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले शादान, हस्सान, खुर्रम व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम नोएडा में 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के निशानेबाजों ने अलग-अलग स्पर्धा में पदक जीतकर अपनी धाक जमाई। 50 मीटर प्रोन रायफल चैंपियनशिप में शादान हुदा, हस्सान, खुर्रम ने रजत पदक जीता। शादान व हस्सान ने नार्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
शादान एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॉ. एमएफ हुदा के बेटे हैं। यूपी टीम मैनेजर व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेफरी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल में चित्रांशी शर्मा (ओएलएफ) ने सीनियर महिला व युवा व्यक्तिगत में स्वर्ग पदक जीता। तनुश्री तोमर (संत फिदेलिस) ने सब जूनियर में कांस्य व जूनियर में रजत पदक जीता। लुबना शफीक (ब्लू बर्ड), तनुश्री तोमर, चित्रांशी शर्मा की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता।
इनके साथ रिदम शर्मा, अरनी शर्मा, यशाशा शर्मा, दीया वशिष्ठ, चंद्रय सिंह चौधरी, धीरज नंदा, नवीन गौतम, अवधेश कुमार सिंह, धीरज ठाकुर, सूरज, मानव शर्मा, दीपक भारद्वाज, मोहम्मद दानिश, गौरव राणा व पवन ने शानदार प्रदर्शन कर प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। 24 मार्च से जयपुर में नार्थ जोन शूटिंग में यह सभी प्रतिभाग करेंगे। महिला दिवस पर निशानेबाजों के साथ वेद को भी सम्मानित किया जाएगा।