फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: हुनर को दर्शा रही कला वीथिका व विज्ञान प्रदर्शनी, दर्शकों को लुभा रहे मॉडल और कला चित्र

Tue, 06 Feb 2024 03:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नुमाइश में कला वीथिका व विज्ञान प्रदर्शनी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। कला वीथिका में में लोक कला, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, नेचर पेंटिंग, मॉर्डन आर्ट, कोलाज लोगों को खूब भा रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में ऊर्जा संरक्षण से जुड़े तमाम मॉडल बनाकर उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया है।
विज्ञापन
नुमाइश के दरबार हॉल में लगी कला वीथिका - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की नुमाइश की कृष्णांजलि नाट्यशाला के पास दरबार हॉल में सजी कला वीथिका व विज्ञान प्रदर्शनी जिले की प्रतिभाओं के हुनर को दिखा रही है। यहां सजे विज्ञान के मॉडल व कला चित्र आने वाले दर्शकों को अपनी ओर लुभा रहे हैं। कला वीथिका को लेकर जिले भर के तमाम स्कूल, कॉलेज से जुड़े विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे अपनी कलाकृतियों एवं तैयार मॉडल को लेकर प्रदर्शनी में सजाने को पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के बैनर तले कला वीथिका व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कला वीथिका में स्कूली विद्यर्थियों एवं कलाकारों ने भारतीय संस्कृति एवं प्रकृति को आधार बनाते हुए मॉडल तैयार किए हैं। प्रदर्शनी में लोक कला, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, नेचर पेंटिंग, मॉर्डन आर्ट, कोलाज लोगों को खूब भा रहे हैं। कलाकारों ने मॉर्डन डिजायन को कैनवास पर बड़े ही आकर्षक तरीके से उकेरा है। बाल कलाकारों की तूलिका से उकेरे गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। विज्ञान प्रदर्शनी में ऊर्जा संरक्षण से जुड़े तमाम मॉडल बनाकर उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया है। मॉडल एक से बढ़कर एक हैं, जिन्हें देखकर दर्शक देखते ही रह जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें