फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने के पास असलहेे लहराए, फायरिंग कर दहशत फैलाई

Tue, 06 Feb 2024 03:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक पखवाड़े पहले दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से चार नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे के वादी का आरोप है कि तभी से आरोपी और उनके गुट के लोग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
दो गुटों के बीच फायरिंग के बाद घटना की जानकारी लेते एसओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 फरवरी शाम थाने के समीप दो गुटों के बीच झगड़ा और मारपीट होने के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। रामघाट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में असलहे लहराने और फायरिंग करने की घटना कैद हो गई है। हालांकि एक भी आरोपी को रात तक पुलिस पकड़ नहीं सकी थी।

विज्ञापन


बताते चलें कि एक पखवाड़े पहले दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से चार नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे के वादी का आरोप है कि तभी से आरोपी और उनके गुट के लोग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

5 फरवरी की शाम भी इन्हीं दोनों गुट के लोग ग्रेटर अलीगढ़ के निकट स्कॉर्पियो, फॉरच्यूनर समेत कई कारों और 10-12 बाइकों पर पहुंचे थे। वहां पर तकरार के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच पुलिस की जीप गुजरी तो दोनों गुटों के लोग भाग निकले। बताते हैं कि तालानगरी क्षेत्र का एक गुट अवैध असलहों और डंडों आदि का प्रदर्शन करते, शोर मचाते हुए थाने के सामने से निकला। इनमें से एक युवक ने हवाई फायर भी किया। यह अराजकता देखकर लोग दहशत में आ गए। थाना पुलिस आरोपियों को चिह्नित करन में लगी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें