फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हथियारबंद हमलावरों ने युवक को घेरा, सरेराह की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू

Tue, 24 Feb 2026 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामवीर तालान रात करीब 10:30 बजे अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान जेवर की ओर से दो कार तेजी से आईं और उन्हें घेर लिया। कारों से उतरे लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
थाना टप्पल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना टप्पल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़ाका में 22 फरवरी रात रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बुढाका निवासी रामवीर तालान ने तहरीर में बताया कि 22 फरवरी रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान जेवर की ओर से दो कार तेजी से आईं और उन्हें घेर लिया। कारों से ग्राम बैना निवासी गौरव, बंटू, लव, कुश, विष्णु, मनीष उर्फ खल्लू और यश उर्फ ''कॉम'' अपने अन्य साथियों और चालक मनीष के साथ उतरे। 

सभी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। रामवीर ने बताया कि इन लोगों से उनकी रंजिश है और इनके खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें