फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में अरिजा रहीं प्रथम

विज्ञापन
एएमयू के डेंटल कॉलेज में छात्राओं किया गया सम्मानित । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू केविभिन्न विभागों, संकायों और केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद पर कार्यक्रम हुए। ऑनलाइन स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता में अरिजा नाज प्रथम, फातिमा अफजाल द्वितीय व बुशरा परवीन तृतीय स्थान पर रहीं। एरम सबा व तबस्सुम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

भाषा विज्ञान विभाग के भाषा विज्ञान सोसाइटी के तहत सामाजिक विज्ञान विभाग के डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने ‘एनईपी 2020 और भारतीय भाषाओं: आधुनिक भारत में उभरते सार्वजनिक क्षेत्रों की भावना’ पर त्रिभाषा फार्मूला और आज की शिक्षा प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला। भाषाविज्ञान और अंग्रेजी भाषा शिक्षण विभाग आईआईटी मद्रास के सेवानिवृत्त संकाय सदस्य प्रो. श्रीश चौधरी, प्रो. शबाना हमीद, जेडएडीसी के प्रधानाचार्य प्रो. आरके तिवारी, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनीस अहमद, आरएचटीसी प्रभारी डॉ. उजमा इरम, डॉ. समीना अहमद, डॉ. खान इकबाल अकील, डॉ. अस्मा आफताब, डॉ. अर्पित सक्सेना, तौसीफ अहमद, जकिया सुल्तान, वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून, कार्यक्रम पर्यवेक्षक प्रो. रेशमा बेगम, डॉ. शगुफ्ता नियाज, डॉ. नाजीश बेगम ने विचार व्यक्त किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें