फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अमर उजाला व चाइल्ड लाइन की मदद से परिजनों तक पहुंचा आरिफ

विज्ञापन
आरिफ के परिजनों के सुपुर्द करते अलीगढ़ चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्य । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा के मुल्लापाड़ा से लापता हुआ आठ वर्षीय बालक आरिफ गरीब रथ से प्रयागराज पहुंच गया था। यहां बालक को जीआरपी ने स्टेशन पर घूमता हुआ पकड़ लिया। बालक अपने नाम के अलावा सिर्फ अलीगढ़ की जानकारी बता रहा था। इस पर बालक को राजकीय बाल गृह प्रयागराज में भेज दिया गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला व चाइल्ड लाइन की टीम ने बालक के परिजनों का पता लगा लिया। परिवार की दयनीय स्थिति होने व विधवा मां के प्रयागराज जाने में असमर्थता व्यक्त कर देने पर जीआरपी की मदद से बालक को अलीगढ़ लाया गया। यहां उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। चाइल्ड लाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्हें अमर उजाला के माध्यम से अलीगढ़ के एक बालक के गरीब रथ में बैठकर प्रयागराज पहुंच जाने की जानकारी मिली। इस पर चाइल्ड लाइन ने प्रयागराज जीआरपी व चाइल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार से संपर्क साधा। फिर बालक का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। उधर बालक के परिजनों का पता न चलने पर राजकीय बाल गृह प्रयागराज में भेज दिया गया।
बाल गृह में संपर्क कर बालक की फोन पर काउंसलिंग की गई। बालक ने अपना नाम आरिफ बताया और खुद के घर से गुस्सा होकर प्रयागराज आ जाने की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बालक के घर का पता खोजने के लिए कोतवाली नगर से जानकारी ली। बालक के बताए गए पते पर संपर्क किया। मां रूबीना ने बताया कि शौहर का दो साल पहले इंतकाल हो चुका है। वह खुद बीमार रहती है इसलिए बच्चे को लेने के लिए प्रयागराज जाने में असमर्थ है। इसकी जानकारी राजकीय बाल गृह प्रयागराज को दी गई। जहां से बालक को जीआरपी की मदद से चाइल्ड लाइन के अलीगढ़ कार्यालय में लाया गया। उन्होंने बताया कि बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद उसकी मां रूबीना को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें