फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांकरी खास में हार्डवेयर पार्क के निर्माण को मिली मंजूरी

Sat, 23 Feb 2019 01:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
Industry
विज्ञापन
 भांकरी खास में बहुप्रतीक्षित हार्डवेयर पार्क के निर्माण को आखिर मंजूरी मिल गई है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने विकास प्राधिकरण द्वारा भेजे गए लैंड यूज चेंज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 12 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले हार्डवेयर पार्क में हार्डवेयर इंडस्ट्री हब बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 
विज्ञापन


अखिलेश सरकार के राज में जिला उद्योग केन्द्र की तरफ  से वर्ष 2016 में पीपीपी माडल के तहत जीटी रोड स्थित भांकरी खास में हार्डवेयर पार्क  के लिए पांच हेक्टेयर जमीन चिन्हित की थी। कृषि भूमि होने की वजह से उसका भू उपयोग परिवर्तन कराया जाना था।

इसका प्रस्ताव जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को भेजा गया था। एडीए की बोर्ड बैठक में इस गवर्नमेंट एडेड स्कीम के लैंड यूज बदलने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया गया। शासन स्तर से वर्ष 2016 में ही इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 12 करोड़ रुपया मंजूर कर दिया गया। जुलाई 2018 में हुई विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव के मामले में एक रिमाइंडर भी भेजा गया।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी तो दे दी। लेकिन पीपीपी प्रोजेक्ट को समाप्त कर दिया गया है। अब अलीगढ़ हार्डवेयर पार्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल के प्रस्ताव को शर्तों के साथ मंजूर किया गया है। आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें