फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अधिवक्ताओं के पैनल को मांगे आवेदन, 23 फरवरी तक होंगे जमा

Sat, 17 Feb 2024 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अधिवक्ताओं के पैनल के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अधिवक्ता  आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय अलीगढ़ की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उसके साथ में जरूरी दस्तावेज लगाकर कार्यालय में 23 फरवरी तक जमा कर सकते हैं या पोस्ट से भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क और सक्षम कानूनी सेवायें) विनियम-2010 के अनुपालन में आमजन या पीड़ित को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ में अधिवक्ताओं का पैनल बनाया जाना है, जिसके लिये अधिवक्ताओं से 23 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव दिनेश कुमार नागर ने बताया कि ऐसे अधिवक्ता जिनके पास न्यायालय में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो, आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय अलीगढ़ की वेबसाइट www.districts.ecourts.gov.in/Aligarh पर Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों व प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज की दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र की सत्यप्रतिलिपि लगाने होंगे। अभ्यर्थी पैनल में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन-पत्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ के कार्यालय में 23 फरवरी की सायं पांच बजे तक स्वयं जमा कर सकते हैं या डाक से भेज सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें