अगर आपको सरकारी या निजी आईटीआई से किसी ट्रेड में कोई कोर्स करना है, तो तीन जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा।
नोडल व राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी आईएटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ से मिले निर्देशों के क्रम में आईटीआई में सत्र 2023 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी आईटीआईए में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गये हैं।
प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी तीन जुलाई तक वेबसाइट
www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑन लाइन भुगतान केवल डेबिट कार्ड, केडिट कार्ड, इण्टनेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से करना होगा। सामान्य, पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये एवं अनुसूचित व अनुसूचित जन जाति के लिए 50 रूपये निर्धारित है। आनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय आईएटीआई से कर सकते हैं।