अमर उजाला अपराजिता व श्री अक्रूर युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में श्री वार्ष्णेय मंदिर में चल रहे समर कैंप में मंगलवार को 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। समर कैंप में बच्चों को मेहंदी, मेहंदी टेटू, बैंगल मेहंदी, डांस, सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
21 जून को इन बच्चों के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में जीतने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मुकेश, महामंत्री दीपेंद्र, संरक्षक उमेश सरकोड़ा, प्रीति वार्ष्णेय, रुचि शर्मा, आरती मौजूद थीं।