फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बेटियों को गोद लेकर उनकी स्कूल फीस भरी

विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हितैषी संस्था ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर टीकाराम मंदिर में हुए अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत 15 बेटियों को गोद लेकर उनकी स्कूल की फीस जमा करायी। इनकी पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरतों को पूरे साल पूरे करने का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व भगवान का भोग लगाया गया और तुलसी, करी पत्ता व धनियां के बीज भरे मिट्टी के लड्डू सभी को वितरित कर इन्हें उगाने का आह्वान किया गया। संरक्षक आरती मित्तल ने बताया कि जिन बच्चियों को हितैषी ने पिछले सत्र में गोद लिया था उन के बहुत अच्छे नंबर आने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया था और उनको इस सत्र में भी पढ़ाई के लिए सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर शालिनी मित्तल, शिल्पी गुप्ता, उषा अग्रवाल, सीमा बंसल, भावना वार्ष्णेय, राधा, पूजा मित्तल, सपना वार्ष्णेय, अलका अग्रवाल, रश्मि पाठक, तनु वार्ष्णेय, रुचि शर्मा, रुचि मित्तल, रचना गोयल ने एक एक बच्ची को गोद लेकर उन की जिम्मेदारी एक गुरु के रूप में निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें