फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः बेटियों को बनना होगा आत्मनिर्भरः अंजुम बी

विज्ञापन
छात्राओं को संबोधित करती एसडीएम अंजुम बी, एएसपी शुभम पटेल , प्रधानाचार्य भुवनेश। - फोटो : GABHANA
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभांरभ एसडीएम अंजुम बी, एएसपी/ सीओ गभाना शुभम पटेल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएम अंजुम बी ने कहा कि बेटियों को अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना होगा। शिक्षकों को बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखारनी होगी। खेल, आर्मी जैसे कठिन हालात वालेे क्षेत्रों में बेटियां अपने हुनर प्रदर्शन कर रही हैं। फाइटर प्लेन उड़ाकर बेटियों ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। कानूनी जानकारी देकर भी बेटियों को सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा वह महिला सशक्तीकरण के लिए हर संभव कार्य कर रही हैं। अमर उजाला का प्रयास बेटियों को आगे बढ़ाने में काम कर रहा है। एएसपी / सीओ गभाना शुभम पटेल ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए कहा कि छात्राओं को हार नहीं माननी है। मन की शक्ति होनी चाहिए फिर वह किसी का भी सामना कर सकती हैं। भारत की बेटियां विश्व पटल पर आगे बढ़ रही हैं। छात्राओं को कभी भी अपने आप को पुरुषों से कम नहीं समझना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी समय अपने आप को असहज महसूस करने पर यूपी 100, महिला हेल्प लाइन 1090 पर तत्काल कॉल करें और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
विज्ञापन

लेखपाल ममता चौधरी ने कहा कि समाज के साथ साथ भयमुक्त वातावरण के लिए बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति सचते होने की भी आवश्यकता है। असुरक्षित वातावरण को महसूस करने पर बेटियों को शासन प्रशासन महिला हेल्प लाइन नंबरों पर कॉल करें। साथ ही उन्होंने आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए। पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने भी महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे।
छात्रा रिया जादौन, रश्मि, मनु आदि ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार व्यक्त किये। छात्राओं ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए साहसी होना होगा। अपनी सुरक्षा के साथ कर्तव्य का पालन करते हुए समाज में अन्य बेटियों को भी आगे बढने के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों को पहले की अपेक्षा शिक्षा प्राप्त करने के लिए अवसर मिल रहे हैं। अमर उजाला की बेटियों के लिए पहल काफी सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन शशी पवार ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, मा.दीपचंद्र, नेत्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह, संतकुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, नीतू सिंह, रमा सिंह, दीपिका ठाकुर, नवीन शर्मा, रघुराज सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आत्मरक्षा के गुर सीखती छात्राएं।- फोटो : GABHANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें