फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः महिलाओं को समझाया, कैसे करें खुद की सुरक्षा

विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों को ताइक्वांडो की ट्रेनिंग देते ट्रेनर अफीदा और मोहम्मद अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रविवार को आईटीआई रोड स्थित समर्थ अपार्टमेंट में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं को विपरीत परिस्थिति के दौरान सजग रहने और खुद की सुरक्षा करना सिखाया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो ट्रेनर मो. अहमद और अफीदा ने महिलाओं को बताया कि आत्मविश्वास और दिमाग के सही संतुलन के जरिए विपरीत परिस्थितियों से वह कैसे अपने आप को सुरक्षित कर सकती हैं। इतना ही नहीं आरोपी को एक झटके में तकनीक व शारीरिक ज्ञान से धूल भी चटा सकती हैं। अगर कोई पकड़ने आए तो बच्चे किस प्रकार खुद को सुरक्षित करते हुए आरोपी को पिटवा सकते हैं। यह तकनीक बच्चों को भी सिखायी। इस मौके पर राजेश उपाध्याय, शकुंतला शर्मा, अंजू महेश्वरी, पवन वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
अपार्टमेंट में ये सुविधाएं हैं मौजूद
रीयल स्टेट के चेयरमैन शेखर सराफ के प्रोजेक्टों में से एक समर्थ अपार्टमेंट में तीन ब्लॉक के अंतर्गत 72 फ्लैट बने हुए हैं। यहां स्वीमिंग पूल, फाउंटेन, फव्वारा, सिक्योरिटी गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे पावर बैकअप की सुविधा मौजूद है। अपार्टमेंट में डॉक्टर, व्यवसायी, अधिकारी वर्ग के परिवार रहते हैं। तीन पार्क, पार्किंग व्यवस्था, तीन लिफ्ट, अच्छा इंफ्राक्ट्रचर, फायर सिस्टम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोलीं महिलाएं
- कार्यक्रम काफी अच्छा था, बच्चों को इससे जरूर जागरूक करना चाहिए। - संध्या सिंह।
- आत्मरक्षा के गुर सीखना युवतियों तथा महिलाओं को जरूर सीखना चाहिए। - रूबी अग्रवाल।
- कार्यक्रम से काफी कुछ समझने को मिला है। अब सतर्क कैसे रहना है यह सीख लिया। - कविता अग्रवाल।
- प्रत्येक बच्चे तथा महिलाओं को अपराजिता से जुड़ना चाहिए। इससे नुकसान नहीं, फायदा बहुत है। - निशी वार्ष्णेय।
- अपराजिता कार्यक्रम एक अनूठी पहल है। इससे अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ें, इसके लिए मैं भी प्रयासरत हूं। - शेखर सराफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें