आत्मरक्षा शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर असरार अहमद व कौसेन खान।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नुमाइश मैदान स्थित आवास विकास कॉलोनी में ताइक्वांडो प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
शनिवार को ताइक्वांडो के मास्टर ट्रेनर व अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोआर्डिनेटर असरार अहमद व उनकी स्टूडेंट कौसेन खान ने छात्राओं को आत्मरक्षा करने की जानकारी दी। स्वयं डेमो करके दिखाया।
छात्राओं से भी सीखे टिप्स का अभ्यास कराया। कोच असरार ने बताया कि छात्राएं अंगूठे, कलम व बालों में लगी चिमटी प्रयोग जरूरत पड़ने पर शरारती तत्वों के आंखों, चेहरे पर करें। इस अवसर पर आकांक्षा, निक्की अग्रवाल, रिचा वार्ष्णेय, शुभा अग्रवाल, संजना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।