प्रतिष्ठा आईएएस अकेडमी में छात्राओं को जागरूक करती डा. पूनम बत्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
अगर लक्ष्य हासिल करना है तो नकारात्मक विचारों से दूर रहें। दैनिक जीवन में आने वाली उलझनों से दूर रहना सीखें। अपने अंदर के आलोचक को एक अच्छा मोटिवेटर बनाइए। फिर आपको अपनी मंजिल जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। यह विचार अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी में लगाए गए मोटिवेशन सेशन में होम्योपैथिक डॉक्टर व साइक्लोजिकल काउंसलर डॉ. पूनम बत्रा ने छात्र-छात्राओं से कहे।
उन्होंने कहा कि कभी भी अपने आप की किसी अन्य साथी से तुलना न करें। दृढ़ निश्चय व विश्वास से अपनी तैयारी करते रहें। समय से सोना, अच्छा भोजन और अच्छी नींद से अपने आप को सकारात्मक बनाइए। तनाव को दूर करने के लिए संगीत का आनंद लेना सीखें। मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए सबसे पहले शारीरिक रूप से फिट बनिए। परेशानियों को दूर करने के उपाय तलाशें।
इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासा को डॉ. पूनम बत्रा ने शांत किया। उन्होंने कहा कि जिज्ञासाएं प्रकट करने से मन की झिझक खुलती है। इसलिए कभी भी अपने मन में अपनी बात को दबाकर नहीं रखना चाहिए।
- अपराजिता कार्यक्रम से हमारे विद्यार्थियों को काफी प्रेरणा मिली है। ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम बच्चों के लिए बीच-बीच में होते रहने चाहिए।
- डीआर यादव, डायरेक्टर प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी
- पूनम मेम ने हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाया है। उन्होंने तनाव पर जो काबू पाने का उपाय दिया है। अपने परिजनों से भी यह अनुभव साझा करूंगी।
- सिदरा बदर, छात्रा
- कार्यक्रम में तनाव मैनेजमेंट का उपाय सबसे अच्छा लगा। इससे पढ़ाई में बाधित बनने वाले तनाव को अब हम अपने जीवन से दूर कर सकते हैं।
- गीता, छात्रा
- मानसिक रूप से मजबूत रहने के कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला है। भविष्य में कोई दिक्कत होती है तो सीधे पूमन मेम से सलाह लूंगी।
- नेहा शर्मा, छात्रा