फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: मनोवैज्ञानिक ने दिए सफलता के टिप्स, जिज्ञासओं का किया समाधान

Mon, 26 Feb 2024 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मनोवैज्ञानिक डॉ साहब सिंह ने छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने  स्कूल की छात्राओं को कॅरिअर के बारे में समझाया। उन्होंने मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में निशुल्क संचालित सुविधाओं की जानकारी भी छात्राओं को दी।
विज्ञापन
बिसावर इंटरनेशलन स्कूल में अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स का कार्यक्रम आयोजित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में बिसावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्ग पर स्थित बिसावर इंटरनेशलन स्कूल में अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जिज्ञासा एवं उसका समाधान  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आए मनोवैज्ञानिक डॉ साहब सिंह ने छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। 

विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक डॉ साहब सिंह ने कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें, ख्वाब हमेशा बड़े देखने चाहिए। जीवन में बड़ा लक्ष्य बनाएं और फिर उसे पाने में जुट जाइए। न दिन देखिए न रात, निरंतर लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाने से आप मंजिल पाने में निश्चित सफल होंगे। कुछ ऐसे ही प्रेरक संदेशों से छात्राओं का मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक ने उत्साह बढ़ाया। उन्होंने  स्कूल की छात्राओं को कॅरिअर के बारे में समझाया।

मनोवैज्ञानिक डॉ. साहब सिंह ने बताया कि सही कॅरिअर चुनने के लिए आईक्यू और पर्सनालिटी टेस्ट मदद कर सकते हैं। कॅरिअर के किसी भी क्षेत्र में जाएं उससे पहले अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, दृढ़ निश्चय, नेतृत्व क्षमता, कुशल वक्ता और टीम भावना का विकास करें। यह गुण सभी क्षेत्रों में आपको अग्रणी रहने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने चन्द्रयान -3 का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि इसरो के वैज्ञानिक अगर चंद्रयान-2 की विफलता से हार मानकर बैठ जाते तो चंद्रयान-3 कभी सफल नहीं होता। उन्होंने मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में निशुल्क संचालित सुविधाओं की जानकारी भी छात्राओं को दी। अंत में प्रधानाचार्य संजय जैन ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन मिनी अग्रवाल ने संभाला। वरिष्ठ शिक्षिका कृष्णा चौधरी,गुंजन वार्ष्णेय,दीपिका ठाकुर, राधा गौर,रश्मि वर्मा, सपना चौधरी, प्रीती शर्मा, प्रिया कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

छात्राओं की जिज्ञासा पर डॉ साहब सिंह ने ये दिये सुझाव 

बीबीए करना चाहती हूं, कैसे कर सकती हूं? -निशा चौधरी 

जवाब- किसी भी स्ट्रीम का विद्यार्थी बीबीए कर सकता है लेकिन 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक आना अनिवार्य है।

पुलिस फोर्स जॉइन करना चाहती हूं। प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहती हूं। एयरफोर्स में पायलट बनना चाहती हूं। -तन्वी, शिवांगी,लव्यांशी, साक्षी, निशी, आस्था, वर्षा आदि छात्राएं

जवाब- प्रशासनिक और इंडियन पुलिस फोर्स में साइंस और आर्ट दोनों स्ट्रीम के विद्यार्थी कॅरिअर बना सकते हैं। सेना (आर्मी, एयरफोर्स और नेवी) के लिए 12 में विज्ञान विषय के साथ गणित होना अनिवार्य है।

मैं शिक्षिका बनना चाहती हूं लेकिन पापा इंजीनियर बनाना चाहते हैं। - गरिमा

जवाब- आप पापा-मम्मी के साथ आप  मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र आएं, हम उनकी काउंसिलिंग करेंगे और आपकी पर्सनालिटी टेस्ट कर उन्हें बताएंगे कि कौन सा क्षेत्र बेहतर रहेगा।

 मैं भविष्य बनाना चाहती हूं लेकिन घरवाले सपोर्ट नहीं करते? घरवाले सहयोग न करें तो हम कैसे आगे बढ़ें। - धनन्या

जवाब- घरवालों के बात कर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। आप परिजन के साथ केंद्र आएं। पढ़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए, सरकार तमाम स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है। आपकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

डांसर बनना चाहती हूं लेकिन घरवाले मना करते हैं। -तन्वी 

जवाब- डांसर बनने के लिए नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण लें, परफार्मिंग आर्ट्स में डिग्री हासिल करें और फिर आप नृत्य के क्षेत्र में भी कॅरिअर बना सकती हैं। अंत में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण की शपथ भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें