फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उपचार के लिए पहुंचे 3973 मरीज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनपद में 52 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य (यूपीएचसी) केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 61 कुपोषित बच्चे सामने आए। उपचार के लिए पहुंचे कुल 3973 लोगों में सर्वाधिक 780 चर्मरोग से पीड़ित थे। खुशी की बात यह है कि 952 एंटीजन जांच में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 17 और ग्रामीण क्षेत्रों के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के कारण पिछले 11 महीने से मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। मेले में 3973 लोग उपचार कराने पहुंचे। 673 गर्भवती महिलाएं एवं 61 कुपोषित बच्चे भी पहुंचे। 815 लोग अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थे। केंद्रों पर ओपीडी के अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी दी गई।
जिले में 415 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। गर्भावस्था, प्रसवकालीन एवं टीकाकरण से संबंधित परामर्श दी गई। बच्चों में डायरियां, न्यूमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इससे पूर्व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र घंटर चौक पर नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने शहरवासियों से झोलाछाप से उपचार न कराने का सुझाव दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. नाजिया खान, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मरीजों की विभिन्न जांचें भी की गईं
अलीगढ़। बेगमबाग स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर दोपहर एक बजे तक 71 मरीज पहुंचे, जिसमें 22 गर्भवती महिलाएं थी। बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। 13 की हीमोग्लोबिन, 2 की ब्लड शुगर एवं एक की विडाल जांच की गई। एंटीजन किट से 16 लोगों की जांच हुई थी। प्रभारी अधिकारी डॉ. राणा परवीन ने बताया कि चर्मरोग, डायरिया, कान से संबंधित बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। वीणा राघव, अमित शर्मा, दिनेश बघेल, मंजू, संध्या, हृदेश, मीरा, मिथलेश, सुषमा, निधि शर्मा, भगवान देवी आदि उपस्थित थीं।
नगला तिकोना स्थित यूपीएचसी में 1.50 बजे तक 92 मरीज आए थे। 31 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। प्रभारी अधिकारी डॉ. आशिया शेरवानी ने बताया कि चर्मरोग के मरीज अधिक हैं। संजीव पाराशर ने मेला का उद्घाटन किया। डॉ. तस्दीक अंसारी, निदेश, रंजीत, रेखा आदि मौजूद थी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर की प्रभारी डॉ. आरफीन ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 85 लोग उपचार कराने पहुंचे, जिसमें 52 महिलाएं, 18 पुरुष एवं 15 बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें