फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कीं मूर्तियां, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ अराजक तत्वों द्वारा महादेव मंदिर में रखी शनि देव और नंदी बाबा की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो मंदिर पर वहां मूर्ति को खंडित देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
प्राचीन मन्दिर गोकुलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में रविवार की रात को असामाजिक तत्वों ने प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित कराई गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम कुछ अराजक तत्वों द्वारा महादेव मंदिर में रखी शनि देव और नंदी बाबा की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो मंदिर पर वहां मूर्ति को खंडित देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। 

सीओ बरला सर्जना सिंह भी मौके पर पहुंच गईं और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त की हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खंडित मूर्ति की जगह दूसरी लगवा दी गई है। मूर्ति खंडित करने वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें