एएमयू के मुईन उद्दीन आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए फैजुल्लाह द्वारा बनाई गई पें
- फोटो : Self
एएमयू के मुईन उद्दीन आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 13 से 19 मई तक लगेगी। प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदर्शनी की समन्वयक प्रो. बदर जहां ने बताया कि 13 मई को उद्घाटन कुलपति प्रो. नईमा खातून करेंगी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट के कुलपति प्रो. हेम चटर्जी होंगे। प्रदर्शनी की तैयारियों में शिक्षक मोहम्मद दानिश, अतिया परवनी, दिव्या वर्मा के निर्देशन में सचिव जारा मलिक, जोहा साजिद आजमी, हबीबा, वारिस खान, मुजीमिल्ला, अबीरा जावेद जुटे हैं।