मुकदमा बृज विहार कालोनी निवासी सीमा देवी ने कराया है। जिसमें आरोप है कि उन्होंने अपने खाते में 12 लाख रुपये जमा किए थे। मगर 21 फरवरी को प्रबंधक अमरजीत व अन्य बैंककर्मियों ने फर्जी तरीके से खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए।
अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा से जुड़े गबन में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बृज विहार कालोनी निवासी सीमा देवी ने कराया है।
विज्ञापन
जिसमें आरोप है कि उन्होंने अपने खाते में 12 लाख रुपये जमा किए थे। मगर 21 फरवरी को प्रबंधक अमरजीत व अन्य बैंककर्मियों ने फर्जी तरीके से खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। यह घोटाला 27 अप्रैल को घोटाला सामने आया था। इस मामले में इस तरह अब तक 24 मुकदमे हो चुके हैं। वहीं मुख्य आरोपी बैंक प्रबंधक अमरजीत अभी तक फरार है।