फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड़ः रेकी में एक और गिरफ्तार, विवेचना में लापरवाही पर इंस्पेक्टर को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के लॉजिस्टिक व सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे। मगर उनकी तलाश में जुटी पुलिस को एक और सफलता मिली है। रेकी कराने में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, अंकुश-दुष्यंत के साथ फरार तीसरे आरोपी साहिल यादव पर भी एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इधर, सोमवार रात इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के पद से हटाए गए अरविंद राठी पर इस विवेचना में लापरवाही का आरोप है।
विज्ञापन

अंकुश-दुष्यंत व साहिल यादव सहित पांच आरोपियों और दो शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने धनीपुर के गांधीपार्क धनीपुर के मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष व साहिल अच्छे दोस्त हैं। रेकी करने वाले तीनों नाबालिगों को मनीष ने ही साहिल से मिलवाया था और रेकी के लिए भेजा था। यह सुझाव भी दिया था कि जिस फोन से वे बात करेंगे। उस फोन की सिम रेकी के बाद तोड़ देंगे। सीडीआर से जानकारी पुख्ता होने के बाद मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अंकुश व दुष्यंत के बाद अब साहिल यादव पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
जानकारी मिली है कि सोमवार रात सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के पद से अरविंद राठी को इस मामले में मुख्य आरोपियों के अभी तक गैरजमानती वारंट न ले पाने के चलते हटाया गया है। वहीं नए इंस्पेक्टर को निर्देशि दिए हैं कि एक दो दिन में विवेचना में तेजी लाते हुए गैरजमानती वारंट लिए जाएं। बता दें कि 27 दिसंबर की देर शाम संदीप की हत्या के बाद से अंकुश, दुष्यंत, साहिल व दो अन्य साथी व शूटर फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें गैर प्रांतों में डेरा डाले हुए हैं। मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हां, इस मामले में अंकुश के ट्रांसपोर्टर पिता, तीन रैकी करने वाले पहले और चौथ साथी आज जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

-गोवा पहुंचे साहिल के भाई को हिरासत में लिया
इधर, साहिल व अन्य की तलाश में लगी पुलिस ने गोवा से साहिल के एक भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि वह 28 दिसंबर को अपने दोस्तों संग अलीगढ़ से गोवा गया था। उसे साहिल के विषय में 27 तारीख से कोई भनक नहीं है। हां, उस पर संदेह 28 तारीख को ही जाने पर हुआ था। मगर उजागर हुआ है कि उसकी टिकट घटना के कई दिन पहले से बुक थी। उसे भाई की जानकारी नहीं है। अभी अन्य पहलुओं पर भी उससे पूछताछ चल रही है।
-इस मामले में तीन नाबालिगों को साहिल से मिलवाने में मनीष को पकड़कर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। प्रयास है कि जल्द सफलता हासिल होगी। -श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें