फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव सेवा धाम: वार्षिकोत्सव 21 सितंबर को, आएंगे आरएसएस सह सरकार्यवाह, ऋतेश्वर जी महाराज देंगे आशीर्वचन

Wed, 17 Sep 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव 21 सितंबर को है। केशव सेवा धाम वर्तमान में सेवा, अध्यात्म, चिकित्सा का बड़ा सामाजिक केंद्र है। सद्गुरू ऋतेश्वर महाराज आनंदम् धाम वृंदावन आर्शीवचन देने के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
केशव सेवा धाम के वार्षिकोत्सव की जानकारी देते आरएसएस पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित पूर्वोत्तर बच्चों के छात्रावास केशव सेवा धाम का वार्षिकोत्सव 21 सितंबर को शाम पांच बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह (केंद्रीय टोली पदाधिकारी) आलोक कुमार शामिल होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश सारस्वत, धर्मेंद्र अग्रवाल व अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने 17 सितंबर को प्रेसवार्ता में बताया कि केशव सेवा धाम वर्तमान में सेवा, अध्यात्म, चिकित्सा का बड़ा सामाजिक केंद्र है। उन्होंने बताया सद्गुरू ऋतेश्वर महाराज आनंदम् धाम वृंदावन आर्शीवचन देने के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष गुप्ता लिटिल, स्वागत अध्यक्ष मनीराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि अमन चाैधरी रहेंगे। इसमें संपूर्ण भारत एक है, सभी नागरिक समान एवं संगठित हैं आदि विषयों पर पूर्वोत्तर राज्य के छात्रों द्वारा असमिया, अरूणाचल, नागालैंड, त्रिपुरा आदि भाषा में गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। पूर्वोत्तर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ नियुद्ध (कराटे) का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर श्यामनारायण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल, प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, राजनारायण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें