फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएनएम पत्नी की जगह ड्यूटी दे रहा उसका पति

विज्ञापन
बच्चे को टीका लगाता मेहराज स‌िंह। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
पिछले कई माह से सीएचसी पर तैनात एक एएनएम का पति पत्नी के स्थान पर ड्यूटी देकर बच्चों का टीकाकरण कर रहा है। अप्रशिक्षित का टीकाकरण करना नौनिहालों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सीएचसी अधीक्षक ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

हरदुआगंज क्षेत्र के सफेदपुरा गांव के पंचायत घर पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण में एएनएम गायत्री देवी के स्थान पर उनके पति मेहराज सिंह नौनिहालों का टीकाकरण करते मिले। उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पत्नी की हादसे में सिर में चोट आने से तबियत खराब रहती है, जिसके चलते वह दो माह से टीकाकरण कर रहे हैं। कोरोना का टीका भी लगा चुके हैं। जबकि उन्होंने इसके लिए कोई प्रशिक्षण भी नहीं लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जल्द ही पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें