टप्पल के नूरपुर, उदयपुर सहित कई गांवों में आंधी के कारण तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान है। इससे गुस्साए लोग रात आठ बजे बिजलीघर पर पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे।
बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने 23 मई रात टप्पल के नूरपुर रोड स्थित बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया। बिजली शुरू नहीं होने पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
टप्पल के नूरपुर, उदयपुर सहित कई गांवों में आंधी के कारण तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान है। इससे गुस्साए लोग रात आठ बजे बिजलीघर पर पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया है जिससे जनता बेहाल है। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
जेई अतुल कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि रात 11 बजे तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी जायेगी लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनके बीच में आकर आश्वासन दें। इस मौके पर जयपाल सिंह, चौधरी रमेश अत्री, पंकज पंडित, राजा कुरैशी, नरेश कुमार, शिवपाल सिंह, नईम खान, सलमू, नेत्रपाल ठाकुर, बलवीर सिंह, सतवीर सिंह आदि थे।