घर से परिजनों के डांटने पर नाराज होकर निकले तीन बच्चे सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जहां आरपीएफ की टीम ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ के बाद उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह महिला कांस्टेबल काजल के साथ स्टेशन एरिया में गश्त पर थे।
तभी प्लेटफार्म संख्या तीन पर 12 व 13 साल की उम्र वाले तीन बच्चे एकांत में बैठे हुए दिखे, जिनसे वहां बैठने का कारण पूछा गया तो उन्होंने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि वे कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपरकोट इलाके के रहने वाले हैं। घर वालों के डांट देने पर वे नाराज होकर कहीं जाने के इरादे से स्टेशन पर आ गए थे। इस पर तीनों बच्चों को चाइल्ड लाइन टीम की सदस्य कविता, सीमा भारती, श्रीमती देवी, अमीर हम्जा व विवेक कुमार को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।