फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सात गोवंश के अवशेष मिलने से नाराज ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम रखा हाईवे, थानेदार निलंबित

Wed, 25 Dec 2024 02:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीन दिन पूर्व कुलवा- सुमेरपुर के मध्य तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष नाले में पडे़ हुए मिले थे।लेकिन 48 घंटे बाद उसी स्थान के पास 25 दिसंबर की तड़के सुबह चार संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े हुए मिले। सूचना पर ग्रामीणों के अलावा हिन्दू रक्षा दल, व अन्य संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने हंगामा करते ग्रामीयण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना क्षेत्र के गांव कुलवा-सुमेरपुर के मध्य चार संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों, हिन्दू रक्षा, अन्य संगठनों ने पहुंचकर हंगामा करते हुए हाईवे पचपेड़ा मोड़ पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि गौतस्करों की जल्द गिरफ्तारी करने के साथ प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने की मांग पर डटे रहे। सूचना पर एसडीएम, एसपी सिटी ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नही माने। एसएसपी मौके पर पहुंच गए और प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व कुलवा- सुमेरपुर के मध्य तीन संरक्षित पशुओं के अवशेष नाले में पडे़ हुए मिले थे।लेकिन 48 घंटे बाद उसी स्थान के पास 25 दिसंबर की तड़के सुबह चार संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े हुए मिले। सूचना पर ग्रामीणों के अलावा हिन्दू रक्षा दल, व अन्य संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करने के साथ अवशेषों को ट्रैक्टर टॉली व अन्य साधनों से हाईवे पचपेड़ा मोड़ पर सड़क पर रखकर जमकर हंगामा करने लगे। वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग थी कि गौतस्कर खुलेअाम चुनौती देकर उसी स्थान पर संरक्षित पशु काटे है। उन्होनें गौतस्करों की  गिरफ्तारी  की मांग करने के साथ प्रभारी निरीक्षक गभाना के निलंबन करने की मांग करने लगे। इसी दौरान जाम में दो पशुआें से भरे  कैंटर गाडी में तोडफोड़ कर दी । उन्होनें जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। सूचना एसडीएम विनीत मिश्रा, सीओ संजीव तौमर ने जाम लगा रहे लोगों को समझाया लेकिन वह अपनी मांगों पर डटे रहे। 

बाद में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने भी खूब समझाया। लेकिन वह नहीं माने, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होनें प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह को निलंबित करने के साथ गौतस्करों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग पर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह,  जिलामहामंत्री शिवनारायण शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।  हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामले में कठोर कार्रवाई की जायेगी। दोषियों को कतई बख्शा नही जायेगा। 

 गौ तस्करों ने गभाना में की  घटनाऐं 
-  8 जुलाई को सुमेरपुर के पास सरंक्षित पशुओं के अवशेष मिले
-21 नबंवर को पला सल्लू में सरंक्षित अवशेष 
- 22 दिसंबर को तीन सरंक्षित पशुओं के अवशेष मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें