आयशा तरीन मॉर्डन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस एवं नववर्ष कार्निवल के अंतिम दिन अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें रेड, ब्लू, ग्रीन एवं यलो हाउस के छात्र -छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने किया। साथ में सीओ तृतीय मयंक पाठक, कृष्णा इंटरनेशन स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल, एएमयू शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो मेराज़ फरीदी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नौशाद वहीद अंसारी रहे। छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा इल्मा मसूद व जोया खान ने किया।
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि वर्तमान समय में खेल जीवन आजीविका का एक महत्त्वपूर्ण अंग बन चुका है। हम अपने सपने खेलों में रह कर भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिसकी मस्ती ज़िन्दा है, उसकी हस्ती ज़िन्दा है। जो भी करना ज़बरदस्त करना, ज़बरदस्ती मत करना। सीओ तृतीय मयंक पाठक ने कहा कि माता-पिता के बाद यदि कोई शुभ चिंतक है तो वो शिक्षक ही होता है।विद्यालय प्रधानाचार्या सुबुही खॉन ने बताया कि बच्चें राष्ट्र निर्माता हैं। बच्चों के भविष्य निर्माण में विद्यालय की महत्त्पूर्ण भूमिका होती है।
ये रहे मौजूद
अंतर सदन खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रबंधक शाहनवाज़ खॉन तरीन, निदेशक सुरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष सय्यद मुस्तफा कौसर, कार्यक्रम समन्वयक रूही खॉन आदि मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्रथम स्थान कक्षा–6 से ग्रीन हाउस की शिफा नूर, द्वितीय स्थान नेहा नदीम यलो हाउस एवं तृतीय स्थान आतिका खानम रेड हाउस को
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग
कक्षा - 7 से प्रथम स्थान अमन आज़ाद ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान मौ० तलहा रेड हाउस, तृतीय स्थान इज़ान रईस यलो हाउस को मिला और कक्षा-8 से प्रथम स्थान मौ० हुजेफा यलो हाउस, द्वितीय स्थान समीर अहमद रेड हाउस, तृतीय स्थान विपिन ब्लू हाउस को
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़
कक्षा 9 से प्रथम स्थान समीर खॉन यलो हाउस, द्वितीय स्थान मौ० ज़ैद नज़र ब्लू हाउस, तृतीय स्थान मौ० रिहान खान
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़
प्रथम स्थान जुनेरा याकूब रेड हाउस, द्वितीय स्थान आलिया खुर्शीद ग्रीन हाउस, तृतीय स्थान ज़िकरा खॉन यलो हाउस को
रिले दौड़ के बालक वर्ग
प्रथम स्थान रेड हाउस, द्वितीय स्थान यलो हाउस एवं तृतीय स्थान ग्रीन हाउस
लम्बी कूद
फैसल खॉन कक्षा-9 रेड हाउस ने प्रथम स्थान
लेमन स्पून रेस
शिफा नूर ग्रीन हाउस कक्षा-6, वज़िहा परवीन यलो हाउस कक्षा–7 एवं शाईस्ता अंसारी यलो हाउस कक्षा-8 ने प्रथम स्थान
रस्सा-कसी खेल
अध्यापक और छात्रों के बीच, अध्यापक विजयी