फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडला में भी जिकरपुर और भट्टा पारसौल जैसे आंदोलन की सुगबुगाहट

विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन देने को लेकर अंडला गांव के मंदिर बैठक करते किसान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अंडला के प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की जमीन अधिग्रहण में पेच फंसता जा रहा है। शुक्रवार को अंडला में इसको लेकर किसानों ने पंचायत करने का फैसला किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन के चौतरफा दबाव में उसे टाल दिया गया। वर्तमान में यहां के हालात जिकरपुर और भट्टा पारसौल जैसे बनते जा रहे हैं, जहां मुआवजे को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। अंदरखाने यहां के किसानों में कम मुआवजा देने को लेकर आक्रोश भड़क रहा है। यहां पहुंचे कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने एलान किया है कि पूरे मामले से कांग्रेस हाईकमान को अवगत कराया गया है। हाईकमान से निर्देश मिलते ही कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन खड़ा कर देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह और भारतीय किसान यूनियन के हरपाल सिंह भी किसानों के बुलावे पर पहुंचे थे। अंडला प्रधान विनय रावत के घर पर किसान एकत्र हुए और बातचीत हुई। इसके बाद गांव के तीन चोटी वाला मंदिर पर बैठे लोगों को बिजेंद्र सिंह और किसान यूनियन के नेता हरपाल सिंह ने संबोधित किया। पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान में अलीगढ़-पलवल रोड फोरलेन हो रहा है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सीमा भी अंडला तक पहुंच चुकी है। जब झांसी के किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिल सकता है तो अलीगढ़ में क्यों नहीं? अलीगढ़ में केवल सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा क्यों दिया जा रहा है..?
कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर भयभीत कर रहे हैं। राशन डीलर को फोन पर धमकाया गया। प्रधान के परिवार के कुछ लोगों से कहा गया कि उन पर भी केस किया जाएगा। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के नेता केवल 45 उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। यदि किसान एकजुट होकर चार गुना रेट मांगेंगे तो उनका पूरा समर्थन किया जाएगा। अंडला प्रकरण की पूरी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक पहुंचा दी गई है। बहरहाल, पूरे इलाके में इस मामले को लेकर माहौल गरम है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी हरेक स्थिति पर पैनी नजर रखे हैं।
विज्ञापन

पूरी स्थिति पर नजर है। कुछ लोग वहां बेवजह माहौल खराब करना चाहते हैं। उन पर भी पूरी नजर है। किसान अधिग्रहण के लिए मन बना रहे हैं लेकिन कुछ लोग उनको भड़का रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
- अंजनी कुमार, एसडीएम अतरौली।
250 एकड़ जमीन पर बसेगा डिफेंस कॉरिडोर
अंडला में लगभग 250 एकड़ भूभाग में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना होगी। लगभग 45 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। बाकी जमीन का अधिग्रहण जारी है। बीते सोमवार को प्रमुख सचिव गृह एवं यूपीडा के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी खुद यहां का निरीक्षण कर गए हैं। उसके बाद से ही जमीनों के अधिग्रहण को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। निवेशकों की मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण का रकबा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें