फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंडेश्वर मंदिर मार्ग बनेगा मिनी बाईपास

विज्ञापन
अंडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए खैर विधायक व अन्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे की यातायात समस्या के समाधान की दिशा में बृहस्पतिवार को अहम कदम गया। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने जट्टारी-पिसावा मार्ग से अंडेश्वर मंदिर होते हुए पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया है कि 2.100 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए हैं। यह मार्ग शिव भक्तों के लिए सुगम आवागमन के साथ-साथ जट्टारी में ‘मिनी बाईपास’ का कार्य करेगा, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विधायक का आभार जताया और क्षेत्रीय विकास के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें