फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निबंधन कार्यालय में लेनदेन की एआईजी स्टांप ने शुरू की जांच, वसूली का वीडियो हुआ वायरल

Thu, 02 Apr 2026 05:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तहसील कोल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप निबंधक (प्रथम) से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के पीछे का सच कुछ और है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से लिए गए चित्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की तहसील कोल के निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) में रजिस्ट्री के नाम पर वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। एआईजी स्टांप ने जांच के आदेश देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम के बीच तहसील कोल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप निबंधक (प्रथम) से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के पीछे का सच कुछ और है। उनके अनुसार, दो पक्षों के आपसी विवाद के कारण यह वीडियो बनाया और सार्वजनिक किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी शर्मा ने स्पष्ट किया कि मामला उपहार विलेख से संबंधित है, जिसमें नियमानुसार मात्र पांच हजार रुपये का स्टांप लगता है। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोपों में सत्यता कम और आपसी रंजिश अधिक नजर आती है। विभागीय अधिकारी वीडियो के साक्ष्यों और बार एसोसिएशन के दावों की पड़ताल कर रहे हैं। एआईजी स्टांप ब्रजेश कुमार कहते हैं कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें