फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू ने जीता ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का खिताब

Thu, 22 Oct 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एएमयू एसटीएस स्कूल (मिंटो सर्किल) ने जम्मू-कश्मीर को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। राजीव  गांधी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से टू रिंक स्टेडियम, मसूरी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इसमें प्रथम मुकाबले में मिंटो सर्किल ने नोएडा को 17-0 से, दूसरे मुकाबले में मसूरी को 7-0 से और तीसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 6-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में मसूरी को 8-0  से मात देकर फाइनल मैच में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में मिंटो सर्किल का मुकाबला जम्मू-कश्मीर की टीम से हुआ। मिंटो सर्किल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 3-0 से पराजित कर दिया। फाइनल मैच में पहला गोल संतोष जीएम, दूसरा नईमुर्रहमान और तीसरा व अंतिम गोल कप्तान तारुख मोहसिन ने किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य फैसल नफीस ने शानदार सफलता पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. मो. रिज़वान खान ने छात्रों की इस सफलता व उनके इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह इसी प्रकार अधिक मेहनत करें और अपने विद्यालय व विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें