थाना क्षेत्र के गांव किनुआं के रेलवे फाटक नंबर 122 पर रेलवे मैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस और रेलवे अधिकारियों को काफी देरी से पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों में रोष है।
बुधवार की तड़के 5 बजे के करीब वह कल्लता एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, ट्रेन डाउन लाइन पर थी। एटा जिले थाना सकरोली के गांव मनगढ़ी निवासी लेखराज सिंह पुत्र रामचंद (57) वर्ष की पोस्टिंग किनुआं फाटक पर थी। बुधवार की सुबह वह अपने कमरे से रेलवे लाइन पर कार्य करने सोमना की तरफ जा रहा था।
उसी समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टाफ के लोगों ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों के अलावा चंडौस पुलिस और जीआरपी को दी, लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे रेलवे कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने साथी की मौत पर रोष व्यक्त किया तथा अपेक्षा का आरोप लगाया।
10 बजे के करीब रेलवे का एक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचा। उसके द्वारा चंडौस पुलिस को सूचना दी गई। रोष व्यक्त करने वाले कर्मचारियों में श्यौराज सिंह, रामदेव,रामदयाल, कल्यान सिंह, जवाहर सिंह, विनोद कुमार, राजेेद्र सिंह, भूरी सिंह, लालाराम, संदीप कुमार, राकेश कुमार, रामसकल, विनोद कुमार आदि लोग थे।