महिला के अनुसार वे 16 जून की शाम 6 बजे अपनी बेटी संग टेनिस कोर्ट में खेल रही थीं। तभी वहां एएमयू के दो छात्र व पुलिस अधिकारी आदि खेलने आ गए। उन्हें यह कहते हुए बाहर जाने को कहा कि अब हम खेलेंगे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर रचना कौशल ने एएमयू परिसर के टेनिस कोर्ट पर खेलने को लेकर हुए विवाद में एक शीर्ष पुलिस अफसर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले में डीजी, एएमयू कुलपति व महिला आयोग आदि को ई-मेल के जरिये इस संबंध में शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार वे 16 जून की शाम 6 बजे अपनी बेटी संग टेनिस कोर्ट में खेल रही थीं। तभी वहां एएमयू के दो छात्र व पुलिस अधिकारी आदि खेलने आ गए। उन्हें यह कहते हुए बाहर जाने को कहा कि अब हम खेलेंगे। आरोप है कि इसी बात पर वहां प्रोफेसर से वे छात्र बहस करने लगे। इस पर उन्होंने प्रॉक्टर व अमुटा अध्यक्ष से शिकायत की तो वे छात्र धमकी भरे अंदाज में बात करने लगे। आरोप है कि इस बीच खुद पुलिस अफसर ने आकर उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।
इस संबंध में उन्होंने एएमयू सहित कई जगहों पर शिकायत दी है। हालांकि यह भी कहा है कि इस बहस व एएमयू में हुई शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी के खेलने का समय बदल दिया है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने किसी तरह की शिकायत न मिलने की बात कही है।