फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी रूपा को ढूंढ दो साहब: गूंजती रही मां की पुकार, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का सुरक्षा तंत्र फेल, मासूम का अपहरण

Fri, 20 Jun 2025 08:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के भरे रेलवे स्टेशन से दिनदहाड़े एक बच्ची को उठा लिया गया। देर रात तक भी पता नहीं चला। वैसे भी यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां वारदातें हो चुकी हैं लेकिन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। यह स्थिति तब है जब जीआरपी और आरपीएफ की लंबी चौड़ी फौज है।
विज्ञापन
मासूम रूपा, जिसे स्टेशन से उठा ले गया बदमाश - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी रूपा को ढूंढ दो साहब। वह रो रही होगी। हम नहीं जी पाएंगे उसके बिना। सोना मांझी की यह पुकार अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक गूंजती रही। धर्मेंद्र और उसकी पत्नी ने एक-एक हिस्सा छान मारा। लोगों को उसका फोटो दिखाते। देर रात तक तलाश होती रही मगर बच्ची कहीं नजर नहीं आई। परिवार ने कहा कि जब तक उनकी बच्ची नहीं मिलेगी वह यहां से हटेंगे नहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... अलीगढ़ रेलवे स्टेशन: मां के बगल में सो रही बच्ची, उठा ले गया बदमाश, युवक की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद
परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र आज बड़ा खुश था। बच्चों को नए कपड़े बनवाए थे। वह लंबे समय बाद अपने परिवार के साथ गांव जा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी खुशियों को इस तरह से नजर लग जाएगी। रेलवे स्टेशन की खामोशी को इस दंपती की पुकार तोड़ रही थी। आसपास मौजूद लोग इन्हें समझाने की कोशिश करते मगर जिसकी बच्ची गायब हो जाए उसे भला कौन हिम्मत बंधा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

फेल है अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा, आए दिन होती वारदात
अलीगढ़ के भरे रेलवे स्टेशन से दिनदहाड़े एक बच्ची को उठा लिया गया। देर रात तक भी पता नहीं चला। वैसे भी यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां वारदातें हो चुकी हैं लेकिन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। यह स्थिति तब है जब जीआरपी और आरपीएफ की लंबी चौड़ी फौज है। लेकिन फिर भी सुरक्षा घेरा मजबूत नहीं किया जा रहा है। अब तो सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता पर ही सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि यह बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के लोग मौका देखते ही बच्चों को गायब कर देते हैं। रेलवे पुलिस इस गिरोह पर अंकुश लगाना तो छोड़िए पीड़ितों का मुकदमा तक दर्ज नहीं करती है।

छह साल पहले भी हो चुका है बच्ची का अपहरण
स्टेशन से करीब छह साल पहले भी एक बच्ची का अपहरण हो चुका है। जिसे पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। दिव्यांग मालती पत्नी झम्मन लाल निवासी नया बांस, सुरीर, मथुरा अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर पति के साथ दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र के मीत नगर में रहती है। पति ई-रिक्शा चलाकर परिवार को पालन-पोषण करता है। रक्षाबंधन पर मालती गंगीरी निवासी अपने भाई को राखी बांधने के आई थी। स्टेशन पर वापसी के दाैरान एक महिला उसकी एक साल की बेटी लक्ष्मी को खिलाने के बहाने लेकर गायब हो गई। पुलिस इस घटना में अब तक अगवा बच्ची को तलाश नहीं सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें