फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंग में रंगने लगा एएमयू

Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
चुनावी रंग में रंगने लगा एएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के रंग में रंगने लगा है। महासंग्राम के लिए नगाड़ा बज चुका है। शनिवार को नामांकन है। वहीं 26 सितंबर को चुनाव एवं मतगणना है। छात्र नेताओं ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। एक लखनऊ के दिग्गज चुनाव के लिए अलीगढ़ में डेरा जमा चुके है।
विज्ञापन

लखनऊ एवं दिल्ली में बैठे लोग अपने-अपने पसंद के छात्र नेताओं को जिताने के कयास कर रहे हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चार-चार नामांकन पत्र छात्र ले गए थे। कोर्ट सदस्य के लिए सर्वाधिक 16 एवं कैबिनेट मेंबर के लिए 10 छात्र नामांकन पत्र ले गए थे।
उसके बाद भी कई छात्र नामांकन पत्र ले गए। अपराह्न में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. इकबाल परवेज ने प्रो. नजम खलीक, डॉ. मोहिबुल हक, तुफैल अहमद, डॉ. रियाज अहमद, मो. तारिक समेत विभिन्न विभाग के शिक्षकों के साथ बैठक कर नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें