फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ग विशेष के छात्रों को प्रोत्साहन दे रहे एएमयू कुलपति : एमएलसी मानवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य ठा.मानवेंद्र प्रताप सिंह ने एएमयू कुलपति पर वर्ग विशेष को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने राजस्थान के छात्रों को एएमयू के हॉस्टलों में कमरा न मिलने के मामले में बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। वह मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे स्वयं एचआरडी मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुलपति डा.तारिक मंसूर वर्ग विशेष को प्रोत्साहन दे रहे हैं, जबकि उनकी चिंता का विषय यह होना चाहिए था कि सभी छात्रों को कैसे हॉस्टल मिले। कैसे उनकी व्यवस्था हो और कैसे कोई छात्र बाहर पत्र लिखने या शिकायत करने को मजबूर हो रहा है। रहा सवाल सिर्फ हिंदू छात्रों को कमरा न दिए जाने के आरोप का तो धर्म के नाम पर कमरा न मिलना या कमरा बदलना भी चिंता का विषय है। इस विषय में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन



कट्टा कल्चर को जमीन में मिला दिया जाएगा

एएमयू में अवैध रूप से एक कमरे में रह रहे छात्र के कमरे से कट्टा मिलने से जुड़े सवाल पर भी एमएलसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बेशक यह केंद्रीय विश्वविद्यालय है। मगर यहां कानून व्यवस्था यूपी की और योगी के शासन की है। इस पर कार्रवाई होगी। योगी का कानून पूरे यूपी में चलता है। कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री का व शासन का विषय है। कोई गुंडागर्दी, माफिया गिरी या कट्टा कल्चर चलाएगा तो जमीन में मिला दिया जाएगा। रहा सवाल पुलिस को बिना सहमति प्रवेश न करने का तो कानून व्यवस्था एक समान है, पुलिस को किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें