एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव हमजा सूफियान ने कुलपति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हमजा ने एएमयू इंतजामिया से सवाल किया कि एक निर्वाचित संघ के बजाय अमुटा, आरडीए और जेडीए जैसे तदर्थ संघ का गठन क्यों किया गया, जबकि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय जैसे अन्य केंद्र विश्वविद्यालयों में संघ का चुनाव हो सकता है।
जब हर राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, तो एएमयू में चुनाव क्यों नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि कुलपति पक्षपाती हैं। अपने लोगों को तदर्थ संघ में सिर्फ इसलिए डाल रहे हैं, ताकि तदर्थ संघ विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार काम करेगा और उनके गलत कामों को उजागर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की चापलूसी में कुलपति ने अपना समय बर्बाद किया है और इस विश्वविद्यालय के लिए कोई काम नहीं किया है। सरकार को इनकी जांच करानी चाहिए। ब्यूरो