उड़ी हमले में शहीद जवानों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के आरोपी कश्मीरी एएमयू के छात्र के गायब होने के मामले में एएमयू वीसी पर दायर याचिका में बुधवार को सुनवाई हो गई।
बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब बृहस्पतिवार को फैसला आने की उम्मीद है। बता दें कि इस मामले में वीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है, जिसे स्वीकारने के मुद्दे पर अदालत में बहस के बाद फैसला सुरक्षित किया गया है।
आहुति संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी की ओर से अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के माध्यम से यह याचिका अदालत में दायर की गई थी, जिसमें कुलपति जमीरुद्दीन शाह पर आरोपी छात्र को भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने का अनुरोध किया था।
अदालत में याचिका स्वीकार किए जाने के संबंध में बुधवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस हुई, जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क रखे। अदालत ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।