फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रों ने तैयार किया हाइब्रिड वाहन

Thu, 06 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU students prepared Hybrid Vehicle - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
एएमयू जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मानव शक्ति एवं विद्युत से संचालित वाहन तैयार किया है।
विज्ञापन


इसका अनावरण बुधवार को मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में चेयरमैन प्रो. अल्तमश सिद्दीकी, प्रो. मिर्जा फैसल बेग, नफीस अहमद एवं फवाद अनवर आदि ने किया।

क्रूटबीस्ट नामक वाहन के साथ एएमयू छात्र जालंधर में 12 से 16 अक्तूबर के बीच आयोजित ऐफिसाइकिल 2016 प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस वाहन को धर्मेंद्र प्रताप, निखिल पाठक, मयंक दीप, मोहित शर्मा, प्रांशू अग्रवाल, प्रखर वर्मा, अनमोल दूबे, गगन गुप्ता, निखिल पाठक, आशुतोष यादव, रोहित सारस्वत, विक्रम परमार, शुभम कुमार की टीम ने विकसित किया है।
विज्ञापन


एएमयू के मो. वामिक हाशमी एवं वाहन बनाने वाली टीम के धर्मेंद्र प्रताप ने दावा किया है कि इस वर्ष बनाई गई क्रूटबीस्ट गत वर्षों में विकसित किए गए वाहनों से काफी बेहतर है। उन्होंने प्रतियोगिता में अभूतपूर्व प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें