हिंदू छात्र नेता अखिल कौशल ने प्रॉक्टर कार्यालय को एक लिखित आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने नवरात्र के दौरान साफ-सुथरा और अलग से फलाहार भोजन उपलब्ध कराने की मांग की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में नवरात्र के दौरान हिंदू छात्रों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी। डिप्टी प्रॉक्टर प्रोफेसर हसमत अली खान ने बताया कि सभी हॉस्टल के प्रोवोस्ट को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
इससे पहले विश्वविद्यालय के हिंदू छात्र नेता अखिल कौशल ने प्रॉक्टर कार्यालय को एक लिखित आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने नवरात्र के दौरान साफ-सुथरा और अलग से फलाहार भोजन उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि मांसाहारी और शाकाहारी भोजन को पूरी तरह से अलग बनाया जाना चाहिए। कोई शिकायत मिली तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।