कैंपस में नहीं दिखे प्रत्याशियों के फ्लैक्स, सोशल मीडिया पर प्रचार तेज
एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों ने प्रचार की कमान सोशल मीडिया पर संभाल रखी है। कैंपस में अभी प्रत्याशियों के फ्लैक्स नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। नामांकन से पहले संभावित प्रत्याशी ऑनलाइन प्रचार के जरिये समर्थन जुटाने में लगे हैं।
बाइक रैली से मतदाताओं को साधने में जुटे संभावित प्रत्याशी
एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं को साधने की कवायद तेज कर दी है। बाइक रैली के साथ हॉस्टलों में विद्यार्थियों से संपर्क बनाने पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को कक्षाएं बंद होने के बाद संभावित प्रत्याशी विभिन्न हॉलों में पहुंचे और वहां रह रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर समर्थन जुटाने की कोशिश की। रात में भी हॉलों में संपर्क अभियान जारी रहा। लाइब्रेरी की कैंटीन में मतदाताओं से समर्थन प्रत्याशी मांग रहे हैं।