फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे एएमयू छात्र, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका

Fri, 18 Sep 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहे जाने के बाद छात्र भड़क गए है। एएमयू छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकालने के बाद पुरानी चुंगी पर हिंदी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह के खिलाफ समेत वाहिनी नेताओं का पुतला दहन किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध लगाने एवं भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि वाहिनी नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। छात्रों ने बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को रामघाट रोड स्थित महाजन पैलेस होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहा था। कुछ अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद छात्रों ने एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल से पुरानी चुंगी तक विरोध मार्च निकाला और वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं का पुतला दहन किया।

 मौके पर पहुंचे अधिकारियों को छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन सौंपा और हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध लगाने तथा कथित बयान देने वाले नेताओं को गिरफ्तार करने की   मांग की। छात्र नेता मो. उमर फारूक समेत अन्य नेताओं ने वाहिनी नेताओं के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में तहरीर भी दी है। फिरोज राना, अरशद अल्री, ए चौधरी, शोएब, सद्दाम, जानिब हसन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें