फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आइसोलेशन वार्ड से भाग कर कश्मीर पहुंचे एएमयू के तीन छात्र, कुछ दिनों पहले यूएई से आए थे वापस

Sat, 21 Mar 2020 03:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जम्मू-कश्मीर निवासी तीन छात्र गुरुवार रात लापता हो गए। इससे अस्पताल समेत पूरे इलाके में खलबली मच गई। तीनों छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर हैं। शनिवार दोपहर खबर आई कि तीनों कश्मीर स्थित अपने घर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले तीनों यूएई से लौटे थे, जिसके बाद उन्हें 18 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 19 मार्च की रात करीब 9:45 बजे तीनों अचालक लापता हो गए थे। एएमयू के  मीडिया प्रभारी प्रो. साफे किदवई ने बताया कि तीनों छात्रों की जांच की गई थी, जिसमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।

फिलहाल एएमयू प्रॉक्टर ने बताया कि उनकी तीनों छात्रों से बीत हो गई है। हालांकि उनके इस कदम से अलीगढ़ सहित कश्मीर स्थित उनके घर के आसपास के इलाकों में भी कोरोना वायरस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें