फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रों ने तैयार कर दिया किफायती ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड काल में पूरा देश ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा है। ऐसे में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किफायती ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार किया है। यह कंसंट्रेटर हवा से ही 95 फ़ीसदी तक शुद्ध ऑक्सीजन तैयार करके मरीज तक पहुंचाने में सक्षम है। इसका परीक्षण दीनदयाल अस्पताल में सफलतापूर्वक हो रहा है। एएमयू के कुलपति प्रोफ़ेसर तारिक मंसूर सहित इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल, डीन व अन्य शिक्षकों ने छात्रों की टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार करने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र मोहम्मद फैजान अली खान, मोहम्मद हमजा, सैयद अबू रेहान, मोहम्मद मुंजिर व दानियाल खालिक ने बताया कि कोेरोना महामारी में लोगों को ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ते देखा तो उन्हें कम लागत का और अधिक क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार करने का विचार आया। इसके बाद उनकी टीम इस काम में जुट गई।
पहले जो कंसंट्रेटर तैयार किया था, उसकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं थी। उसमें सुधार कर नया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया। इस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। छात्रों ने दावा किया कि यह बाजार में मिलने वाले महंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से अधिक क्षमता वाला है और कम कीमत में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करता है काम
टीम के सदस्य रेहान ने बताया कि इस कंसंट्रेटर को बिजली से संचालित किया जाता है। हमारे वातावरण में 20 फ़ीसदी स्वच्छ ऑक्सीजन होती है। 77 फ़ीसदी नाइट्रोजन होती है। 1-1 फीसदी अन्य गैसें होती हैं। इस कंसंट्रेटर में एक जिओलाइट का इस्तेमाल किया है, जो नाइट्रोजन को ब्लॉक कर देता है और ऑक्सीजन को रिलीज कर देती है। बाद में हम अन्य उपकरणों से ऑक्सीजन की मात्रा को सिलिंडर में बढ़ा लेते हैं और उसी को आपूर्ति करते हैं। इस तरह 95 फ़ीसदी तक शुद्ध ऑक्सीजन मरीज को मिल रही है।
कच्चा माल और उपकरण न मिलने से समस्या
छात्रों ने बताया कि अभी उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कंसंट्रेटर में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को लेकर हो रही है। बाजार में जिओलाइट कंपोनेंट नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया है। उन्होंने उपकरण दिलाने का भरोसा दिलाया है। अगर उपकरण और कच्चा माल सही समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिल जाए तो हम अधिक संख्या में ऐसे कंसंट्रेटर तैयार कर सकेंगे, जिससे सैकड़ों मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
कीमत के विषय में बताना उचित नहीं
छात्रों का कहना है कि बाजार में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 40 हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। इसके अलावा पोर्टेबल कंसंट्रेटर की कीमत लाखों तक है। लेकिन उन्होंने जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है, उसकी कीमत के विषय में अभी बात कहना उचित नहीं है क्योंकि यह अभी परीक्षण काल में है। इसके अलावा, कीमत उजागर करने से कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें