फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU में छात्रों ने शहीदी दिवस पर निकाला मार्च, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनाया शौर्य दिवस

Wed, 30 Jan 2019 05:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने आज शहीद दिवस के मौके पर मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी से एएमयू सर्किल तक तिरंगे झंडे हाथों में लेकर मार्च निकाला। छात्रों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और आरएसएस गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाए। दूसरी तरफ अखिल भारत हिंदू महासभा ने आज का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया।  
विज्ञापन


एएमयू के बाबे सय्यद गेट पर गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया गया। छात्रों ने कहा कि आरएसएस एक आतंवादी संगठन है, इस संगठन को बैन करना चाहिए। वहीं छात्र मार्च के लिए अनुमति मिलने से इनकार कर रहा है। एएमयू प्रशासन अनुमति के बारे में कोई ठोस जबाब नहीं दे पा रहा है और जानकारी करने की बात कर रहा है। एएमयू छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने मार्च निकाला है। 

छात्रों ने कहा कि आज के दिन गांधी की हत्या की गई थी, हमने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ मुल्क में दहशत, मुल्क को दो हिस्सों में बांटने वाले ऐसे लोगों और ताकतों को भी हमने गोडसे के पुतले के साथ ही फांसी पर लटकाया है। ऐसे जितने भी संगठन देश में चल रहे हैं, जो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उनको तत्काल बंद करा देना चाहिए, इस कार्यक्रम के हमने अनुमति के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन अनुमति नहीं मिली। 
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि हम लोगों ने बिना अनुमति के मार्च निकाला है। वहीं एएमयू के जनसम्पर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने कहा कि 2 छात्रों द्वारा मार्च निकालने के लिए अनुमति पत्र दिया गया था, अनुमति दी गई या नहीं इसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

यहां मनाया शौर्य दिवस

उधर, अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 30 जनवरी का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया। अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां मारीं। यही नहीं पांडेय ने कहा कि हमे गोडसे पर गर्व है। 

गौरतलब है कि 30 जनवरी को ही नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी। अखिल भारत हिन्दू महासभा इस दिन को गांधी वध और शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें