फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों के समर्थन में एएमयू के छात्रों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
एएमयू में कश्मीरी पंडितों के समर्थन में छात्रों ने निकाला मार्च। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर लगातार हो रहे हमले से देश भर में आक्रोश है। इसी बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र भी कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आ गए हैं। रविवार को विश्वविद्यालय के छात्रों ने कश्मीरी पंडितों के समर्थन में मार्च निकाला। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित एक ज्ञापन प्रॉक्टर को सौंपा गया।
विज्ञापन

एएमयू के छात्रों ने कहा कि एक महीने में कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हुई हैं, जिन पर रोक लगनी चाहिए। इस मामले में राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना चाहिए। वह कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार को रोकें। घाटी में कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। छात्र मुकर्रम, अजीम खान, मुनव्वर हमीद, कमरुल हक, आतिफ, जयदीप यादव आदि ने कहा कि वह कश्मीरी पंडितों के साथ हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें