फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: एम.वॉक कोर्स शुरू करने के लिए हंगामा, छात्र-छात्राओं से धक्का-मुक्की, चार घंटे तक किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 02:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्र मोहम्मद हसनैन अहमद ने कहा कि एम.वॉक कोर्स शुरू करने के लिए पत्र दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंतजामिया को यह कोर्स संचालित करने में आर्थिक परेशानियां आती हैं तो सेल्फ फाइनेंस में भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
एएमयू में हंगामा करते छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में एम.वॉक कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने 22 जुलाई को बाब-ए-सैयद बंद कर चार घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान गेट खुलवाने पहुंची प्रॉक्टोरियल टीम और छात्र-छात्राओं में धक्का-मुक्की भी हुई। इससे नाराज छात्र-छात्राएं गेट बंद कर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


22 जुलाई दोपहर 12:30 बजे बी.वोक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं बाब-ए-सैयद पहुंच गईं। उन्होंने बाबे सैयद बंद कर एम.वॉक कोर्स शुरू करने के लिए नारेबाजी की। इन्साफ की गुहार लगाई। दोपहर दो बजे पहुंची प्रॉक्टरोयिल टीम ने विद्यार्थियों से बाब-ए-सैयद खोलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने खोलने से इन्कार कर दिया गया।

विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक वह यहां से नहीं हिलने वाले हैं। इसके बाद प्रॉक्टोरियल टीम और यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को जबरन हटाने की कोशिश की। बैरिकेडिंग के लिए लगीं बाइकें खींचकर हटा दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं से धक्की-मुक्की भी हुई। इसके बाद धूप में छात्र-छात्राएं वहीं जमीन पर बैठ गईं। लगभग चार घंटे तक छात्र-छात्राएं धरने पर डटीं रहीं।
विज्ञापन


छात्र मोहम्मद हसनैन अहमद ने कहा कि एम.वॉक कोर्स शुरू करने के लिए पत्र दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंतजामिया को यह कोर्स संचालित करने में आर्थिक परेशानियां आती हैं तो सेल्फ फाइनेंस में भी शुरू किया जा सकता है। उसके लिए विद्यार्थी तैयार हैं। इससे पहले भी एम.वोक कोर्स को शुरू करने के लिए छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर चुकी हैं।

एम.वॉक कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों ने बाब-ए-सैयद पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उनसे प्रार्थना पत्र लिया गया है। - प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें