फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून का विरोधः क्रिकेट मैच खेलकर किया सीएए, एनआरसी का विरोध

विज्ञापन
एएमयू में एनआरसी और सीएए विरोध को लेकर क्रिकेट मैच खेलते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर और जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों ने चैरिटी क्रिकेट मैच खेला और विरोध जताया। इस दौरान अंपायर तक ने विरोध में बैनर उठा रखा था। इस दौरान छात्रों ने कहा कि अगर कोई बाथरूम में नहा भी रहा है तो वह भी सीएए और एनसीआर के विरोध का बैनर लगा कर नहाए। इस दौरान कहा गया कि टीम वीसी को इस मैच में खेलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा। तब तक हर स्तर पर विरोध होता रहेगा। चाहे क्रिकेट हो, कबड्डी हो, हाकी हो या और कुछ हो, प्रत्येक खेल के दौरान छात्रों का इन प्रावधानों के खिलाफ विरोध चलता रहेगा। छात्रों ने तंज के लहजे में खिलाड़ी से कहा कि ध्यान रहे कि बाल से मोबाइल नहीं टूटे क्योंकि देश में आर्थिक मंदी है।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि यहां पर हमने निर्णय लिया है कि कोई भी मूवमेंट होगा, उस दौरान सीएए और एनसीआर के खिलाफ विरोध होगा। अगर खाना खाएंगे तो भी बैनर लगा कर विरोध करेंगे। ढाबे पर चाय पीएंगे तो भी विरोध करेंगे। सलमान सूफियान ने कहा कि हम मैच खेलकर भी विरोध कर सकते हैं। जब भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मैच था। वहां पर भी कुछ लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ पोस्टर बैनर लेकर जाना चाहते थे लेकिन उन्हें ले जाने नहीं दिया गया। अब छात्रों की प्रत्येक गतिविधि में विरोध रहेगा। छात्र संघ के पूर्व सचिव नवील उस्मानी ने कहा कि उन्होंने घर पर भी कह दिया है कि जो रोटियां बनें उन पर नो एनआरसी छपा हुआ आए।

एएमयू में एनआरसी और सीएए विरोध को लेकर क्रिकेट मैच खेलते एएमयू छात्र।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें