फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन से गिरकर गाजीपुर का एएमयू छात्र घायल, नींद में दुर्घटना होना बताया

Fri, 09 Feb 2024 04:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे  कंट्रोल रूम टूंडला से सूचना मिला कि  एक युवक रेलवे ट्रैक के बीच घायल अवस्था में पड़ा है। जेब में मिले मोबाइल से युवक के चचेरे भाई से बात करने पर पता चला कि युवक एएमयू का छात्र है और गाजीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-महरवल स्टेशन के मध्य एएमयू में पढ़ने वाला छात्र ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। संभावना है छात्र को ट्रेन में नींद आ गई और अलीगढ़ स्टेशन निकल गया। इसके बाद छात्र ने उतरने का प्रयास किया जिसमें वह गिर कर घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ ने एंबुलेंस की मदद से उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा के अनुसार 8 फरवरी सुबह कंट्रोल रूम टूंडला से सूचना मिली कि किलोमीटर नंबर 1327/24 पर एक युवक रेलवे ट्रैक के बीच घायल अवस्था में पड़ा है। सहायक उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह आदि की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जेब में मिले मोबाइल से युवक के चचेरे भाई कैफ खान को जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि घायल युवक उनका भाई 21 वर्षीय अहमद रजा निवासी मिर्चा, थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर है, जो एएमयू का छात्र है। घर से फरक्का एक्सप्रेस से अलीगढ़ जा रहा था। संभावना है कि ट्रेन में अहमद रजा को नींद आ गई हो और वह अलीगढ़ स्टेशन निकल जाने के बाद ट्रेन से उतरने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें