फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: एएमयू छात्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर हुआ था गंभीर घायल

Tue, 11 Aug 2026 02:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अंशुल कॉलेज आ रहा था। केपी इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पड़े कूड़े के कारण वह फिसल गया और इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। हादसे में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र अंशुल कुमार की सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सात अगस्त को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन


अंशुल के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उनका बेटा कॉलेज आ रहा था। केपी इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पड़े कूड़े के कारण वह फिसल गया और इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। हादसे में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक हादसे को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ थाना सासनीगेट में तहरीर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें